फोटो 32- सोनीपत के गांव सिटावली में ब्रेकथ्रू संस्था के सदस्य नुक्कड़ नाटक के दौरान अपनी प्रस्त
सोनीपत। ब्रेकथ्रू संस्था ने शिक्षा विभाग के समन्वय से गांव तेवड़ी व सिटावली में बड़ी सी आशा अभियान चलाया। यह अभियान प्रदेश के छह जिलों सहित सोनीपत के 10 गांवों में चलाया जाएगा। जिसके तहत गांव में नुक्कड़ नाटक व सभाओं के माध्यम से लोगों को लिंग संवेदनशीलता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
किशोर-किशोरियों के सपनों को लेकर माता पिता से बातचीत करना, इस अभियान का लक्ष्य रहेगा। संस्था से मुकेश ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक गांव में तीन शो अलग अलग जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। गांव तेवड़ी व सिटावली में आयोजित नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान संदीप, टीसीएल कृष्ण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री, आशा वर्कर सोनिया शामिल रहीं।