फोटो : सोनीपत के गांव मलिकपुर में लगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Archive
सोनीपत। गांव मलिकपुर स्थित बूढ़ी माता मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। इस उपलक्ष्य में शनिवार रात महामाई का गुणगान किया गया। रविवार सुबह मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया तथा भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर का पुनर्निर्माण समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। मंदिर में पूरे गांव से श्रद्धालु श्रद्धा और समर्पण भाव से पहुंचते हैं।
ग्रामीणों रवि, सतीश कुमार, संदीप कुमार, मोनू और नरेंद्र ने बताया कि हमें अपने आराध्य देवी-देवताओं के प्रति आस्था रखनी चाहिए, क्योंकि इससे मन में नई उमंग और उत्साह का संचार होता है। इससे कार्य करने की नई ऊर्जा मिलती है तथा धार्मिक स्थलों पर जाने से संस्कारों का विकास होता है।