फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नवरात्र के संपन्न होने पर लगाया भंडारा

विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के वार्ड-8 के गांव राई में माता रानी के जागरण के दौरान मुख्य अति​थि पुनीत राई क
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्वांचल जनित सेवा समिति, राई की ओर से नवरात्र उत्सव संपन्न होने पर वार्ड-8 के गांव राई में माता रानी का जागरण कर भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद पुनीत राई ने शिरकत की। पुनीत राई ने समिति के पदाधिकारियों के साथ देर रात दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पुनीत राई ने दरबार में मत्था टेककर मां दुर्गा से जगकल्याण की कामना की। मनुष्य को दैनिक कार्यों से समय निकालकर भक्ति में भी समय लगाना चाहिए। नवरात्र में जगतजननी की भक्ति को सर्वोपरि माना गया है। श्रद्धालुओं ने भी माता रानी के दरबार में नतमस्तक होकर सुख-शांति की कामना की।
भजनों से माता रानी का गुणगान किया गया। सुबह आरती कर भंडारा लगाया गया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष छोटेलाल, गोलू राजपूत, सिंघराम कौशिक, जयभगवान कौशिक, रमेश कौशिक, सतपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें