शिवाला मस्तनाथ में आयोजित भागवत कथा में मुख्यातिथि नरेंद्र गहलावत का स्वागत करते संस्था के लोग।
गोहाना। श्री सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाई गई। सनातन धर्म ध्वजवाहक एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूजा प्रीति रामानुज ने कथा के दौरान कहा कि अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका विनाश निश्चित है।
कथावाचक ने बताया कि वामन अवतार अहंकार के त्याग, विनम्रता और धर्म की रक्षा का संदेश देता है। यह अवतार सिखाता है कि सच्चा बल शक्ति में नहीं बल्कि सदाचार और निस्वार्थ समर्पण में है। वामन अवतार की कथा धर्म की जीत और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र गहलोत और उर्मिला गहलावत रहे। मुख्य यजमान नीरज मेहता और निम्मी मेहता रहे। प्रसाद सेवा ओपी शर्मा और अलका शर्मा की ओर से की गई जबकि नीलम मेहता और सुनील मेहता ने भी सेवा में सहयोग दिया।
इस मौके पर महिला मंडल की ममता, अनिता, सुमन, सरोज, इंदू बाला, ऑडी शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, चांद वशिष्ठ, राजकुमार गोविंद गोयल, रामनिवास सैनी आदि मौजूद रहे।
शिवाला मस्तनाथ में आयोजित भागवत कथा में मुख्यातिथि नरेंद्र गहलावत का स्वागत करते संस्था के लोग।