फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह थे महान क्रांतिकारी : पूर्व मंत्री

Sun, 28 Sep 2025 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के गोहाना में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके नमन करते पूर्व मंत्
विज्ञापन
गोहाना। बलिदानी भगत सिंह भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी थे। जलियांवाला बाग हत्याकांड से वह इतने व्यथित हुए कि उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और देश को आजाद करवाने के लिए नौजवान भारत सभा की स्थापना की। यह बात पूर्व मंत्री जगबीर सिंह मलिक ने कही।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती मनाई गई। इसे लेकर पुराना बस स्टैंड, गोहाना स्थित शहीद चौक पर समारोह का आयोजन किया गया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि लाला लाजपत राय की मौत से व्यथित होकर भगत सिंह और उनके साथियों ने अंग्रेज अधिकारी सांडर्स की हत्या कर दी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद सिंह दांगी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सरदार सतनाम सिंह, बंसी बाल्मिकि, सतबीर रैबारी, हर्षोल्लास बजाज, सतीश श्योराण, सुरेंद्र गुलिया, उमेद पांचाल व अनूप फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें