फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंगाल ने 155 रन बनाकर 248 रनों की बढ़त बनाई, हरियाणा की टीम 100 रन पर सिमटी

विज्ञापन
37...बंगाल के ​खिलाड़ी का विकेट लेने के बाद खुशी मनाते हरियाणा के ​खिलाड़ी। स्रोत : एसो. - फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।
विज्ञापन
रोहतक। बंगाल को हराकर एलीट ग्रुप सी में नंबर बनाने की दौड़ में हरियाणा पीछे रह गया है। शुक्रवार को बंगाल के गेंदबाज आकाशदीप व शहबाज अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5-5 विकेट झटककर हरियाणा की पूरी टीम को 100 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन

बंगाल ने दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए तीन विकेट पर 155 रन और जोड़कर कुल 248 रनों की बढ़त बना ली है। रणजी मैच का रोमांच चरम पर है। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में खेले जा रहे एलीट ग्रुप सी के इस मैच में दूसरे दिन 18 विकेट गिरे।

शुक्रवार सुबह बंगाल की टीम अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 168 रन से आगे खेलने मैदान पर पहुंची। टीम पहले हाफ तक 193 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
इसके बाद हरियाणा की टीम बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में महज 100 रन ही बना पाई। टीम का कोई भी खिलाड़ी 29 से अधिक रन नहीं बना सका। टीम के आठ खिलाड़ी दहाई के अंक से नीचे रहे। इनमें से तीन खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए।
विज्ञापन

हरियाणा के गेंदबाज अमित राणा ने पहली पारी में 23 ओवर में 64 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट झटके। दूसरी पारी में भी अमित राणा ने आठ ओवर में 21 रन देकर दो विकेट झटके।
दोपहर बाद बंगाल की टीम दूसरी पारी के लिए मैदान में पहुंची और शाम का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 155 रन जोड़े। बंगाल ने हरियाणा पर 248 रनों की बढ़त बना ली है।
शेष दो दिन के खेल में हरियाणा के लिए बंगाल की सात विकेट झटककर रनों का पहाड़ बनने से रोकना बड़ी चुनौती रहेगा। बंगाल के गेंदबाज आकाशदीप ने 15 ओवर में 40 रन देकर व शहबाज अहमद ने 11.1 ओवर में 42 रन देकर 5-5 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें