रोहतक। हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में पानी सप्लाई, सीवर व बरसाती निकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी। एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) की ओर से 10.15 करोड़ से 3 किलोमीटर क्षेत्र में सीवर, पानी और बरसाती की पाइप लाइन सुधारने का कार्य किया जाएगा।
हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में करीब 300 उद्योग संचालित हैं। करीब सात साल से औद्योगिक क्षेत्र में सीवर व बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था ठप है। उद्योगों के बाहर बरसात के समय जलभराव कई-कई दिन तक रहता है।
इन समस्याओं को दूर करने के लिए एचएसआईआईडीसी ने टेंडर लगाए थे जिसके बाद निगम की ओर से 10.50 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर लगाकर इनका सुधार कार्य शुरू करवा दिया है। इसमें सीवर, बरसाती और पानी तीनों की पाइपलाइन को बदलने का काम शुरू किया है। हालांकि, निगम ने मई तक सभी राहत कार्यों को पूरा करने की डेटलाइन रखी है।
-
2 करोड़ से बनेगा नया डिस्पोजल
एचएसआईआईडीसी अधिकारी ने बताया कि हिसार रोड आईडीसी में बना डिस्पोजल लगभग जर्जर हो चुका है। निकासी के लिए 2 करोड़ रुपये की लागत से डिस्पोजल प्लांट भी तैयार किया जाएगा। इसमें 50-50 एचपी की 6 मोटरें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 3 किलोमीटर क्षेत्र में 300-400 एमएम की सीवर पाइपलाइन, 100-100 एमएम पानी और 600 एमएम की बरसाती पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
-
वर्जन
आईडीसी में पाइपलाइन सुधार कार्य शुरू करवा दिया है। लगभग 20 प्रतिशत काम एजेंसी ने पूरा भी कर लिया है। इस साल उद्यमियों को पेयजल, सीवर व बरसाती पानी की निकासी से राहत मिलेगी।
-संदीप कुमार, एसडीओ, एचएसआईआईडीसी।
-
फोटो : 02
उद्यमियों के विस्तार व विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का होना जरूरी है। निगम की ओर से किए जा रहे पाइपलाइन सुधार कार्य से अब राहत मिलने की उम्मीद है।
-नरेंद्र पहलवान, उद्यमी, हिसार रोड आईडीसी।
फोटो : 03
औद्योगिक क्षेत्र में सीवर जाम की समस्या सबसे प्रमुख है। उद्यमियों ने अनेक बार मांग की थी कि सुधार किया जाए। अब नई पाइपलाइन बदलने से सुधार होगा।
-वीरेंद्र हुड्डा, उद्यमी, हिसार रोड आईडीसी।
01...रोहतक के हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में पाइप लाइन सुधार कार्य शुरू करती एजेंसी के क- फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।
01...रोहतक के हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में पाइप लाइन सुधार कार्य शुरू करती एजेंसी के क- फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।