फोटो 14- सोनीपत के गोहाना स्थित बस अड्डा परिसर में लंगर सेवा करते सज्जन सेवा संघ व शहीद भगत सि
गोहाना। शहीद भगत सिंह जयंती पर सितंबर में एक किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज से गोहाना का पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद वीरवार को सज्जन सेवा संघ व शहीद भगत सिंह ब्रिगेड, गोहाना ने भीखमुक्त गोहाना जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इससे पहले संस्थाओं की ओर से गोहाना बस अड्डे पर नियमित लंगर सेवा, कपड़ा बैंक का संचालन भी किया जा रहा है।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह संधू ने पुनः इस अभियान की शुरुआत पर संस्था को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। संस्थाओं के संचालक मास्टर राजेश लठवाल चिड़ाना ने बताया कि कोई भूखा न रहे, के प्रण के साथ संस्था ने यह अभियान पहले भी शुरू किया था।
उन्होंने गोहाना के सभी प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, दुकानदारों का आह्वान किया कि अगर आपके घर, दुकान, कार्यालय, गली-चौराहों, रेलवे फाटक या शहर में कहीं भी कोई भीख मांगता दिखे तो उसे बस अड्डा परिसर में भोजन करने के लिए भेज दें।
जनसेवा के लिए बेच दी थी अपनी कार
मास्टर राजेश लठवाल चिड़ाना ने बताया कि कोरोना के बाद जनसेवा को जारी रखने के लिए उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने सेवा अभियान को जारी रखने के लिए कोरोना काल के बाद अपनी कार को बेचकर बस अड्डा परिसर में लंगर सेवा को जारी रखा।