फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीसीआई ने चुनाव न्यायाधिकरण के आदेश पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन सोनीपत के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंच गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव न्यायाधिकरण के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। बीसीआई ने प्रथम दृष्टया माना है कि चुनाव हार चुके प्रत्याशी को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपना अधिकार क्षेत्र से बाहर तथा न्यायिक मर्यादाओं के विपरीत प्रतीत होता है।
विज्ञापन

यह आदेश पुनरीक्षण याचिका पर पारित किया गया है, जिसे अधिवक्ता अनिल ढुल ने दायर किया था। मामले में प्रतिवादी पक्ष में कमल हुड्डा समेत अन्य को पक्षकार बनाया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आदेश में उल्लेख किया गया है कि चुनाव में अनिल ढुल निर्वाचित घोषित हुए थे, जबकि कमल हुड्डा चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद चुनाव न्यायाधिकरण ने 11 अप्रैल के अपने आदेश में कमल हुड्डा को नए चुनाव होने तक जिला बार एसोसिएशन, सोनीपत के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने की अनुमति दे दी थी।
बीसीआई ने टिप्पणी करते हुए कहा कि चुनाव न्यायाधिकरण के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं था कि वह पराजित उम्मीदवार को अध्यक्ष के रूप में कार्य करने की अनुमति दे। परिषद ने इसे अनुचित परंपरा करार दिया है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष करेंगे अध्यक्षीय कार्यों का निर्वहन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 11 अप्रैल के आदेश को फिलहाल प्रभावहीन करते हुए निर्देश दिए हैं कि पुनरीक्षण याचिका लंबित रहने तक जिला बार एसोसिएशन, सोनीपत के निर्वाचित उपाध्यक्ष ही अध्यक्ष के कार्यों का निर्वहन करेंगे। बार के उपाध्यक्ष सोनू भारद्वाज हैं। साथ ही जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति को नए चुनाव कराने की दिशा में आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रिकॉर्ड तलब, 18 जुलाई को अगली सुनवाई
बीसीआई ने मामले में नोटिस जारी करते हुए पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव न्यायाधिकरण से पूरा रिकॉर्ड भी तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
अभी तक इस आदेश से संबंधित कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने और आदेश का अध्ययन करने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
कमल हुड्डा, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें