फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हड़ताल खत्म होने के बाद भी कूड़े के ढेरों में घिरा गोहाना

विज्ञापन
गोहाना में नगर परिषद की खड़ी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, शुरू होने का इंतजार करती हुई। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार सम्मान और पुरस्कार हासिल कर चुका गोहाना शहर इन दिनों कूड़े के ढेरों से जूझ रहा है। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हुए काफी समय बीत चुका है और शहर में कूड़ा उठाने के टेंडर भी हो चुके हैं, इसके बावजूद सफाई व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं लौट पाई है।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों में कूड़े के ढेर: शहर के मुख्य बाजारों, गलियों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालात यह हैं कि लोगों को बदबू और गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है।
टेंडर प्रक्रिया पूरी, फिर भी नहीं सुधरे हालात :स्थानीय लोगों के अनुसार पहले डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और अन्य व्यवस्थाएं टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण प्रभावित थीं, लेकिन अब डोर-टू-डोर कलेक्शन का टेंडर हो चुका है और रोड स्वीपिंग की प्रक्रिया भी जारी है। इसके बावजूद शहर में कूड़े की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने के लिए नई गाड़ियां भी मंगवा ली गई हैं, लेकिन अभी तक उन्हें फील्ड में नहीं उतारा गया है। बताया जा रहा है कि हर वार्ड के लिए एक-एक गाड़ी तैयार खड़ी है, लेकिन इनका संचालन शुरू नहीं किया गया है।
शहर में चर्चा है कि ये गाड़ियां किसी औपचारिक उद्घाटन या कार्यक्रम के इंतजार में खड़ी हैं। वहीं दूसरी ओर शहरवासी लगातार गंदगी और बदबू से परेशान हैं और जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।

गोहाना में नगर परिषद की खड़ी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, शुरू होने का इंतजार करती हुई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें