फोटो : सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं के साथ प्राचार्य
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन व इनोवेशन सेल के सहयोग से इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) सेल की ओर से आत्मनिर्भर भारत के लिए आईआईसी एक्टिविटी एवं एआई शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तमन्ना का वीडियो सर्वश्रेष्ठ रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कॅरिअर को आकार देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका से अवगत कराना व भारत के तकनीकी इको सिस्टम को सशक्त बनाने में उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता का मूल्यांकन कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष राकेश जुनेजा ने किया। प्राचार्य मंजुला स्पाह में विजेता को बधाई दी।
छात्राओं को दिया प्रशिक्षण
जीवीएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (जीवीएमआईटीएम) में प्री-हैकथॉन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. मंजू पपरेजा ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके कॅरिअर निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। इसका शुभारंभ टीसीएस टीम के हेड विकास गुप्ता, कार्तिक व मनदीप ने प्राचार्य के साथ किया। यह पहल विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसमें विभिन्न कालेजों की 350 छात्राओं ने हिस्सा लिया।