फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर से बैटरी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना खरखौदा की पुलिस ने कैंटर की बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों रिंकू निवासी थाना कलां रोड, खरखौदा व सलीम उर्फ विक्की निवासी बैंयापुर जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

30 जुलाई को अजय निवासी गांव मटिंडू ने थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि उन्होंने एक कैंटर खरीदा था जिसकी आरसी अभी तक उनके नाम नहीं है। 27 जुलाई को उन्होंने अपनी गाड़ी को गांव खांडा से सिलाना रोड पर शराब ठेके के पास खड़ी किया था। सुबह देखा तो गाड़ी की बैटरी गायब थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया लिया था।
वीरवार को आरोपी रिंकू निवासी थाना कलां रोड, खरखौदा व सलीम उर्फ विक्की निवासी बैंयापुर, जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें