फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत मंडल के डाकघरों में 4 अगस्त से लागू होगी एपीटी

Fri, 01 Aug 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। डाक विभाग ने डिजिटल युग में कदम बढ़ाते हुए एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) एप्लिकेशन के तहत नई पीढ़ी की आईटी 2.0 प्रणाली को लागू करने का निर्णय लिया है। यह नई प्रणाली 4 अगस्त से सोनीपत मंडल के सभी डाकघरों में प्रभावी रूप से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक, सोनीपत मंडल ने बताया कि इस परिवर्तन के तहत 2 अगस्त को डाकघरों में डाउन टाइम रहेगा। इस दौरान कोई सार्वजनिक लेनदेन नहीं हो सकेगा क्योंकि सिस्टम अपग्रेड और डेटा माइग्रेशन जैसी तकनीकी प्रक्रियाएं की जाएंगी।
यह अस्थायी व्यवधान एक सुगम और कुशल सेवा प्रणाली के निर्माण के लिए आवश्यक बताया गया है। नई आईटी प्रणाली से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा अनुभव मिलेगा। तेज सेवा वितरण, स्मार्ट इंटरफेस, पारदर्शी प्रक्रिया और डिजिटलीकृत कार्यप्रणाली जैसी विशेषताएं इसका हिस्सा होंगी।
विज्ञापन

डाक विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने डाकघर कार्यों को योजना अनुसार 2 अगस्त से पहले ही निपटा लें और डाउन टाइम के दौरान सहयोग बनाए रखें। डाक विभाग ने आश्वस्त किया है कि असुविधा को न्यूनतम रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें