फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ौली ने दो गोशाला को दिए चारा अनुदान राशि के चेक

Sun, 31 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शनिवार को गोशालाओं में जाकर चारा अनुदान राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने जय श्री श्याम सोसाइटी गोशाला, निजामपुर में गो संवर्धन के लिए 14.17 लाख रुपये और श्री कृष्ण वासुदेव गोशाला मुंडलाना में 52.27 लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय गो सेवा आयोग का बजट मात्र 2 करोड़ रुपये था। वर्तमान में यह बजट 595 करोड़ रुपये का है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति से जुड़ी है। गाय का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। देसी गाय के दूध में औषधीय गुण है।
उनके साथ नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, डॉ. किरण कलकल, प्रदीप सांगवान, नपा चेयरमैन रजनी विरमानी, अशोक भारद्वाज, महेंद्र चिड़ाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें