गोहाना। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गैंगस्टरों का सरगना कहे जाने पर बरोदा के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल भालू ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि गैंगों के सरगना मोहनलाल बड़ौली और नायब सिंह सैनी हैं।
हुड्डा के 10 साल राज में किसी की हिम्मत नहीं थी फिरौती मांगने की। सभी बदमाश या तो जेल में सलाखों के पीछे थे या जो बाहर थे उनकी कोई हिम्मत नहीं थी। अब भाजपा के राज में खुलेआम फिरौतियां मांगी जा रही हैं। विधायक ने गोहाना-महम रोड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस सड़क के सुधार के लिए बजट उन्होंने स्वीकृत कराया था, लेकिन शिलान्यास कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा से कराया गया।