फोटो :18: सोनीपत में जिला बार एसोसिएशन के दिवाली मिलन समारोह में शामिल न्यायाधीश व एसोसिएशन के
- फोटो : संवाद
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन सोनीपत की तरफ से बार परिसर में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनिल ढुल ने की।
कार्यक्रम में सेशन जज डॉ. नरेंद्र कौर, एएसजे डॉ. जसबीर सिंह, अशोक मान, सरताज बसवाना, सुभाष चंद्र सरोए, कुलदीप सिंह, ललिता पटवर्धन, आजाद सिंह, सीजेएम प्रचेता सिंह व नेहा गोयल शामिल हुए। प्रधान ढुल ने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। युवा अधिवक्ता न्यायिक क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस दौरान नए जुड़े अधिवक्ताओं को प्रमाणपत्र भी दिलाया गया।