फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बैंक आपकी सहायता में आज लगाएंगे वित्तीय साक्षरता और जागरूकता शिविर

Tue, 14 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वित्त मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रायोजित आपकी पूंजी आपकी सुरक्षा का जिलास्तरीय वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर 15 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे सेक्टर 15 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, हरियाणा ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, यूबीआई, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी सहित कई प्रमुख वित्तीय संस्थान भाग लेंगे।
शिविर में आम नागरिकों को अनक्लेम्ड बैंक जमा, बीमा दावा, डिविडेंड, म्युचुअल फंड निवेश आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल भुगतान, सुरक्षा उपायों एवं शिकायत निवारण की प्रक्रिया बताई जाएगी।
विज्ञापन

एलडीएम हरीश वर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न बैंकों की तरफ से सूचना स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां पर नागरिक अपने प्रश्नों के समाधान, दावा प्रपत्र भरने तथा डिजिटल हेल्प डेस्क के माध्यम से आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें