सोनीपत। बीसवां मील-बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर पानी निकासी नहीं हो रही है। हाईवे पर भरे पानी से 30 हजार से अधिक लोग और उद्यमी परेशान हैं। गांव बढ़ मलिक से जठेड़ी तक रोड पर फिर से पानी भर गया है। इससे हादसा होने का डर होने के साथ लोगों को पेरशानी हो रही है।
स्टेट हाईवे पर पानी भरने के कारण 14 गांवों और 5 रेजिडेंशियल (रिहायशी) कॉलोनियों के लोग परेशान हैं। राई औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी भी दिक्कत का सामना कर रहे हैं। उद्यमियों का माल इसी रास्ते से आता है। उन्होंने अब इसका इस्तेमाल ही करना बंद कर दिया है।
बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। पहले बनाए नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। पानी निकासी के अभाव में हाईवे के हालात फिर से बदतर होने लगे हैं।
साढ़े नौ करोड़ में हुआ था निर्माण
लोगों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के बाद जनवरी, 2018 में इस मार्ग का निर्माण किया गया था। तब इस पर साढ़े नौ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से सड़क फिर से टूट गई। वर्ष 2020 में भी ढाई करोड़, वर्ष 2021 में 45 लाख रुपये खर्च करके इसकी मरम्मत करवाई गई थी। हाईवे पर भारी भरकम राशि खर्च करने के बाद भी पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं हो रहा है। यही वजह है कि सड़क फिर से टूट रही है।
शहीद के नाम से जाना जाता है मार्ग
इस मार्ग को शहीद मेजर सत्यप्रकाश के नाम से जाना जाता है। शहीद सत्यप्रकाश का गांव जठेड़ी इसी मार्ग पर पड़ता है। उसके बावजूद इस मार्ग की स्थिति अक्सर दयनीय बनी रहती है।
सड़क का निर्माण कराया गया था। मार्ग पर पानी निकासी की समस्या के समाधान की पहल जारी है। जल्द ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। पानी निकासी का प्रबंध किया जाएगा। -दिलबाग मेहरा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, सोनीपत।
फोटो : 04: बीसवां मील-बहादुरगढ़ हाईवे पर बढ़ मलिक के पास सडक़ पर भरे पानी से गुजरते वाहन व लगी