सोनीपत। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बाद हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निगरानी बढ़ा दी है। एनसीआर क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर ऑनलाइन पंजीकरण कराए बिना निर्माण नहीं किया जा सकता। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 24 निर्माण स्थलों पर रोक लगाकर नोटिस जारी किए हैं। वहीं, रेट्रो-फिट उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण (आरईसीडी) उपकरण लगाए बिना जनरेटर चलाने पर 19 संस्थान व फैक्टरी मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं, दो जनरेटर सील किए हैं।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए निर्माण स्थल पर केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग (सीएक्यूएम) के आदेशों के क्रम में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण से पहले डस्ट पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य कर रखा है। किसी भी तरह का निर्माण सरकारी हो या गैर सरकारी बिना पंजीकरण के नहीं किया जा सकेगा। निर्माण संबंधी 14 धूल विरोधी नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन 20 हजार से पांच लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
इन स्थानों पर रोका निर्माण
- गांव बागडू में गुहणा-फरमाणा रोड पर
-राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज श्रीराम इंफ्राट्रक्चर
- गांव बागडू स्थित मैसर्ज सांघी ब्रशवेयर
-राठधना रोड स्थित मैसर्ज सिटी अस्पताल
- राठधना रोड स्थित मैसर्ज साकार इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि.
- बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेज 3 में प्लाॅट नंबर 2, 38, 110
- बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लाॅट नंबर 13, 31
- कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेज 5 में प्लाॅट नंबर 372, 395
- खरखौदा आईएमटी में प्लाॅट नंबर 236, 237, 312, 475
- गांव करेवड़ी, कुमासपुर, लिवासपुर, राठधना रोड के पास
-राठधना रोड स्थित मैसर्ज सक्सेना मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल
- एनएच-44 के पास आरओएफ सिटी
-
इन स्थानों पर जनरेटर पर रोक लगाई
- राठधना रोड स्थित मैसर्ज सिटी अस्पताल
- पुरखास रोड स्थित ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल
- राठधना रोड स्थित मैसर्ज साकार इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि.
- राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज ए एंड एस लेबल्स
- कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज रोबटेक एलएलपी
- कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज एमबी डेको इंटरनेशनल
- गांव राठधना स्थित मैसर्ज यूनि ग्लोब एग्रो इम्पेक्स प्रा. लि.
- गांव लिवासपुर स्थित मैसर्ज कैलेस्टीयल इंडस्ट्रीज प्रा. लि.
- मैसर्ज एमसी कॉर्मिक फूड इंडिया प्रा. लि.
- बहालगढ़ स्थित मैसर्ज विमलेश इंडस्ट्रीज प्रा. लि.
- सोनीपत स्थित मैसर्ज एसएसवाई कंटेनर्स प्रा. लि.
- राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज जीपीए फूड प्रा. लि.
- धतूरी स्थित मैसर्ज यूसेन लॉजिस्टिक प्रा. लि.
- बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज कोहिनूर रिबन फैक्टरी
- मुरथल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज इंडो माल्ट प्रोसेसर प्रा. लि.
- बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज बाबा लालदास फैबरिक कोट्स प्रा. लि.
- कुंडली स्थित मैसर्ज त्रिवेणी पॉलीमर्स प्रा. लि.
- बहालगढ़ स्थित मैसर्ज गणपति हर्बल केयर प्रा. लि.
- कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज एचपीएल इलेक्ट्रिक एंड पावर लिमिटेड
ग्रैप लागू होने के बाद 24 स्थानों पर 500 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन पर किए जा रहे निर्माण रुकवाए गए हैं, साथ ही डस्ट पोर्टल पर पंजीकरण न कराने पर निर्माण रोक के नोटिस जारी किए हैं, साथ ही आरईसीडी उपकरण लगाए बिना जनरेटर चलाने पर 19 को नोटिस किए हैं। दो जनरेटर को सील किया गया है।
- प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।