फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांव कोहला में पुलिस बल की मौजूदगी में तेल की पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

Wed, 06 Nov 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत के गोहाना के गांव कोहला रोड पर खड़ी पुलिस बल की गाड़ी व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। बरोदा क्षेत्र के गांव कोहला के खेतों में मंगलवार को प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर तेल सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करवाया। जब किसानों ने काम शुरू करने पर विरोध किया तो पुलिस ने 24 किसानों को हिरासत में ले लिया। महिला किसान पुलिस से भिड़ गई। प्रशासन व अन्य किसानों के बीच बातचीत जारी रही। करीब 4 घंटे के बाद सभी किसानों को छोड़ दिया गया। वहीं, प्रशासन ने पाइपलाइन बिछवाने का काम जारी रखा।
विज्ञापन

गांव कोहला व आसपास के करीब पांच गांव के खेतों में तेल कंपनी गुजरात से पानीपत रिफाइनरी तक तेल की सप्लाई पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही है। कई गांव के खेतों में पाइपलाइन बिछ चुकी है। कंपनी ने किसानों को मुआवजा भी दे दिया है, लेकिन किसान अब मार्केट रेट पर उन्हें मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। अगस्त से किसान गांव कोहला के खेत में काम बंद करवाकर धरना दे रहे हैं। इस बीच कई बार किसानों व अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
मंगलवार को पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करवाने के लिए तेल कंपनी के अधिकारी, एसीपी ऋषिकांत, नायब तहसीलदार अभिमन्यु पुलिस बल के साथ मशीनें लेकर कोहला पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। कुछ किसानों के विरोध पर पुलिस ने 16 महिलाओं व 8 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। उन्हें बस में बैठाकर थोड़ी दूर ले जाया गया। यहां पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करवाया गया।
विज्ञापन

किसान बैठक कर आज लेंगे फैसला
कोहला में किसानों को धरने से उठाने के लिए एक सप्ताह पहले भी तेल कंपनी के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल के साथ धरनास्थल पर पहुंचे थे। किसानों ने उपायुक्त से बातचीत के लिए तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन बाद में बातचीत से भी कोई हल नहीं निकला था। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सितेंद्र लोहचब, भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि सरकार किसानों की जायज मांग को बिना पूरा किए दबाव में काम करवाना चाहती है। बुधवार को किसान महापंचायत कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
तेल कंपनी के अधिकारियों ने काम शुरू करवाने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। अधिकारियों ने किसानों को समझाया, लेकिन कुछ ने काम का विरोध किया। उन्हें हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

- ऋषिकांत, एसीपी, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें