फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भड़काऊ गीत और तेज आवाज पर रोक, 222 डीजे संचालकों पर रहेगी निगरानी

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत से डीजे लगी कांवड़ लेकर जाते श्रद्धालु। फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के तीनों पुलिस जोन में 222 डीजे संचालकों को चिह्नित किया गया है। थाना क्षेत्रों में डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें प्रशासन और न्यायालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा, धार्मिक झांकियों और अन्य आयोजनों में भड़काऊ, आपत्तिजनक, अश्लील या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों का प्रसारण रोक लगाई है। निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गोहाना जोन में 79, पूर्वी में 78 और पश्चिमी में 65 डीजे संचालक चिह्नित
पुलिस की सूची के अनुसार गोहाना जोन में 79, पूर्वी जोन में 78 और पश्चिमी जोन में 65 डीजे संचालकों की पहचान की गई है। सभी को निर्देश दिए जा रहे हैं कि आयोजनों में केवल मर्यादित और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने वाले गीत ही बजाए जाएं। ऐसी ऑडियो सामग्री पर रोक रहेगी, जिससे किसी धर्म, समुदाय या व्यक्ति की भावनाएं आहत हों या तनाव की स्थिति बने।
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन जरूरी
पुलिस ने डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार तेज आवाज में डीजे बजाने से श्रद्धालुओं, बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित डीजे संचालक और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। केवल मर्यादित और धार्मिक भावना के अनुरूप संगीत का प्रसारण करें। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीजीपी ममता सिंह, पुलिस आयुक्त सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें