फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिले के 48500 लाभार्थियों की अटकी पेंशन...लोग कार्यालयों का काट रहे चक्कर

विज्ञापन
फोटो : साबरअली। अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दो साल से पेंशन सत्यापन नहीं कराना पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने दिए थे पेंशन सत्यापन के निर्देश
विज्ञापन

- अब समाज कल्याण व चुनाव कार्यालय में लगी भीड़
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। जिले में पेंशन सत्यापन नहीं होने से 48,500 लाभार्थियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रुकी हुई है। इनमें बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग शामिल हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के दो साल बाद भी पेंशन सत्यापन नहीं कराने वाले लाभपात्र अब समाज कल्याण व चुनाव कार्यालय के चक्कर लगाने को विवश हैं।
पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए लाभार्थी समाज कल्याण और चुनाव कार्यालय पहुंच रहे हैं। शिकायतों के समाधान में देरी से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनो कार्यालयों के काउंटरों सोमवार को लोगों की भीड़ रही। अमर उजाला ने लाभार्थियों से बातचीत की तो सामने आया कि कई लोग कई दिनों से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

केस 1 :
मेरी व पत्नी रहीमन की पेंशन रुक गई है। पिछले एक माह की पेंशन नहीं आई है। इसलिए समाज कल्याण कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। यहां भीड़ में दो घंटे से अपनी बार का इंतजार कर रहे हैं।
इदूदीन, बख्तावरपुर।
केस 2 :
मेरी पत्नी बिमला की पिछले माह की पेंशन नहीं आई। मोबाइल पर मैसेज आया है। इसमें अपनी पेंशन सत्यापन की बात कही गई है।
रामकरण, वजीरपुरा।
केस 3 :

सरकार की ओर से मिलने वाली वृद्धावस्था पिछले माह पेंशन नहीं आई। पेंशन सत्यापन के लिए पौत्र रवि के साथ वोटर कार्ड लेकर चुनाव कार्यालय आई हूं। दोपहर एक बजे मंगलवार सुबह 8 बजे आने के लिए कहा गया है।
ओमदेवी, गुमड़।
केस 4 :
सरकार बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन देती है। इस योजना का 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के मिलता है। मुझे 65 की उम्र में भी पेंशन नहीं मिल रही है। इसलिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

साबरअली, नांगल कला।
वर्जन
उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत पेंशन सत्यापन का कार्य जारी है। समय पर नियमानुसार दस्तावेज पूरा करने वालों की पेंशन जल्द चालू कर दी जाएगी।
ईश्वर राठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी।

फोटो : साबरअली। अमर उजाला

फोटो : साबरअली। अमर उजाला

फोटो : साबरअली। अमर उजाला

फोटो : साबरअली। अमर उजाला

फोटो : साबरअली। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें