फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप में चांदी जीतकर लौटे बजरंग पूनिया ने महाकाल को किया नमन

विज्ञापन
उज्जैन में दर्शन कर आते बजरंग पूनिया। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य और अब मंगोलिया के उलानबटोर में हुई एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले बजरंग पूनिया ने उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचकर नमन किया। उन्होंने वहां महाकाल की पूजा अर्चना कर परिवार व शुभचिंतकों की खुशहाली की कामना की। साथ ही आगे भी श्रेष्ठ प्रदर्शन की मन्नत मांगी। महाकाल के दर्शन कर लौटने क बाद अब वह फिर से साई सेंटर में अभ्यास करने आ गए हैं। साई में पहलवानों का कैंप 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में रहने वाले देश के स्टार पहलवान बजरंज ने मंगोलिया के उलानबटोर में 19 से 24 अप्रैल तक हुई एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने प्रतियोगिता में 65 किलो भार वर्ग में देश को चांदी दिलवाया। इससे पहले वह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीत चुके हैं। मंगोलिया से वापस लौटने के बाद वह उज्जैन में महाकाल के दरबार में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की। उन्होंने सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन की मन्नत मांगी। मंदिर में मुख्य पुजारी ने अपनी देखरेख में बजरंग की पूजा संपन्न कराई। पूजा के बाद पुजारी ने बजरंग को रुद्राक्ष और मोतियों की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद बजरंग वापस आ गए। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से उज्जैन जाकर महाकाल की पूजा करना चाहते थे। अब समय मिलते ही बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने परिवार व शुभचिंतकों के लिए मन्नत की है।
साई सेंटर में शिविर की तिथि बढ़ाई
गांव चौहान जोशी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) में देशभर के फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवानों का अभ्यास शिविर लगाया गया है। पहले यह शिविर 31 मार्च तक लगाया था, लेकिन अब यह 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। पहलवान अब एशियाई खेलों की तैयारी करेंगे। बजरंग पूनिया भी शिविर में मेहनत कर रहे हैं। वह एशियन गेम्स में सोना पाने के लिए कड़ी मेहनत में जुट गए हैं।

उज्जैन में महाकाल की पूजा करने पहुंचे बजरंग पूनिया।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें