फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग पूनिया की संगीता संग जल्द शादी की चलती रहीं चर्चाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया की जल्द संगीता फौगाट संग शादी किए जाने की चर्चा दिनभर चलती रही। यह मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद लगातार लोग इसे लेकर बातचीत करते रहे। हालांकि बजरंग पूनिया के पिता ने इसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया फौगाट बहनों में सबसे छोटी संगीता फौगाट के साथ शादी करने जा रहे हैं। जब यह खबर लोगों को पता लगी तो सभी इसी को लेकर चर्चाएं करने लगे। इसके बाद बजरंग पूनिया का फोन भी बजने लगा। उन्होंने शादी की बात को पूरी तरह से नकार दिया। उसके बावजूद सभी इसके बारे में जानकारी लेने में लगे रहे। बाद में जब उनके पिता बलवान पूनिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे नकारते हुए कहा कि उनकी इस बारे में अभी तक किसी से बात नहीं हुई है। अभी बजरंग अपना ध्यान सिर्फ ओलंपिक पर लगाए हुए हैं। ओलंपिक खेलों तक तो इस बारे में उन्होंने सोचा तक नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि संगीता के परिजनों से उनका संपर्क तक नहीं हुआ है। ऐसे में शादी की बात कहने का औचित्य ही नहीं है। उधर, संगीता के चचेरे भाई राहुल फौगाट ने भी शादी की चर्चाओं को अफवाह बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें