फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल विश्वविद्यालय में खस्ताहाल सड़कें

Fri, 28 Nov 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लड़क
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सड़काें का पुनर्निर्माण अधर में लटकने के कारण स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यार्थियों का आरोप है कि सड़कों को उखाड़कर काम को बीच में ही छोड़ दिया है। इससे दिनभर सड़कों पर धूल उड़ने से प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है, यहां पानी छिड़काव का भी कोई प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रवेश द्वार पर कुछ सड़काें का सुधार करवाकर खानापूर्ति की गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से विश्वविद्यालय में करीब 2.61 करोड़ रुपये की लागत से खस्ताहाल सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाना है, लेकिन 1 माह 19 दिन बीत जाने के बावजूद कार्य अपनी गति नहीं पकड़ पा रहा है।
सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए विश्वविद्यालय में 3 अक्तूबर को पुनर्निर्माण का शुभारंभ किया गया था। पहले पर्वाें के चलते, बाद में मजदूरों के चुनाव को लेकर बिहार जाने के कारण सड़कों का पुनर्निर्माण रुक गया था। फिर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सोनीपत आगमन काे लेकर प्रवेश द्वार के पास सड़कों का पुनर्निर्माण करवाकर खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन

स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी दिनभर खस्ताहाल सड़कों पर उड़ती धूल के कारण परेशान हैं। खस्ताहाल सड़कों के कारण चार विद्यार्थी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। 10 दिन पहले एक छात्रा व स्टाफ सदस्य को भी गिरने से चोट लगी थी। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन का भी इस ओर ध्यान नहीं है।
यहां-यहां सड़कें बदहाल
- सरस्वती पुस्तकालय रोड
- गेट संख्या-3 रोड

- शिक्षण ब्लॉक रोड
- प्रशासनिक ब्लॉक रोड

- कुलपति रिहायशी क्षेत्र
- डी श्रेणी ब्लॉक रोड

- छात्राओं के छात्रावास रोड
- छात्रों के छात्रावास रोड
ग्रैप-3 में डीजल प्लांट का कार्य बंद होने के कारण मुरथल विश्वविद्यालय में सड़कों का पुनर्निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रैप-3 में प्लांट पर कार्य, कंप्रेशर व धूल उड़ने वाले यंत्रों का प्रयोग करना वर्जित है। मौसम में सुधार होने के बाद जल्द सड़कों का पुनर्निर्माण पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन


- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

फोटो 04- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लड़क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें