फोटो 11: सोनीपत के गन्नौर में महिला एवं बाल विकास विभाग में आयोजित खंड स्तरीय वार्षिक महिला खेल
गन्नौर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सोमवार को आरपीएस के खेल मैदान में सीडीपीओ शीला के नेतृत्व में खंडस्तरीय वार्षिक महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दातौली गांव की बबीता देवी प्रथम, पुरखास की मंजू द्वितीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में सुमन ने पहला, वंदना ने दूसरा और रुक्साना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में तेवड़ी की मीनू प्रथम, बजाना खुर्द की कविता द्वितीय व पांची की अन्नू तृतीय रहीं।
पांच किलोमीटर साइकिल रेस में उदेशीपुर की शीतल ने प्रथम, गढ़ी केसरी की हिमांशी ने द्वितीय और दातौली की प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। 17 से 30 वर्ष आयु वर्ग की 300 मीटर दौड़ में दातौली की काजल और 400 मीटर दौड़ में नेहा ने बाजी मारी।
जिला परियोजना अधिकारी प्रवीन ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पदक व चेक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले को 2100, द्वितीय को 1100 और तृतीय को 750 रुपये पुरस्कर स्वरूप दिए गए। इस मौके पर रानी कादियान मुख्य अतिथि व जिला परियोजना अधिकारी प्रवीन विशिष्ट अतिथि रहे।