फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीआरयूएसटी से संबद्ध बीएड की परीक्षाएं 1 जून से प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल से संबद्ध बीएड की परीक्षाएं 1 जून से प्रारंभ हो जाएंगी जबकि शेष अन्य परीक्षाएं 10 जुलाई से प्रारंभ होंगी। री अपीयर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

डीसीआरयूएसटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सोनीपत व पानीपत के बीएड कॉलेज की परीक्षाएं 1 जून से प्रारंभ हो जाएंगी, जबकि एमएड, एमपीएस, बीपीएस व बीपीएड की परीक्षाएं 10 जुलाई से प्रारंभ होंगी। उन्होंने कहा कि बीएड के लिए री अपीयर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई है, जबकि शेष पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. धनखड़ ने कहा कि जो विद्यार्थी बीएड की अतिरिक्त विषय की परीक्षा देना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से फॉर्म सत्यापित करवाएं। उसके बाद फीस के साथ 25 मई तक परीक्षा की संबंधित शाखा में आवेदन जमा करा दें। उन्होंने कहा कि सभी प्रोग्रामों की डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें