फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू से बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली

Sat, 16 May 2026 06:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में डेंगू जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उप सिविल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल से शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसके तहत डेंगू से बचाव के लिए उपाय और सावधानियां बरतने की अपील की गई। रैली को उप सिविल सर्जन डाॅ. योगेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि हर सप्ताह रविवार को डेंगू भगाने के लिए सूखा दिवस मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करना और इससे बचाव के उपायों को जन-जन तक पहुंचाना है। जिले में अब तक एक माह में डेंगू के पांच मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. योगेश गोयल ने डेंगू के बढ़ते खतरे, इसके लक्षणों और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सतर्कता और नियमित सावधानी से ही संभव है।
उन्होंने बताया कि एडिज मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पैदा होता है इसलिए घरों व आसपास पानी जमा न होने दें। सप्ताह में एक दिन ‘ड्राई डे’ मनाना चाहिए, कूलर, गमलों और पुराने टायरों में जमा पानी नियमित रूप से खाली करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को डेंगू के बारे में जागरूक किया जाए। बुखार के मरीजों की तुरंत स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। अगवानपुर गांव के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गृह भ्रमण कर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें