सोनीपत। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की आरे से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनका आयोजन ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन योजना के तहत नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए किया जाएगा।
यह जागरूकता अभियान 12 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। 6 जनवरी को सपना बाल कुंज गोहाना, 7 जनवरी को जिला कारागार (पुरुष वार्ड), 8 जनवरी को स्टेट आफ्टर केयर होम, 9 जनवरी को नया सवेरा पुनर्वास केंद्र व 12 जनवरी को जिला कारागार (महिला वार्ड) में आयोजित किया जा रहा है। संवाद