फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को जारी होंगे नोटिस

Tue, 06 Jan 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. निर्मल नागर ने सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक लेकर निर्देश दिए कि फील्ड में उतरकर कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने उन बीएलओ के खिलाफ नोटिस जारी करने के आदेश दिए जो कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं या बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए।
उन्होंने इस दौरान चेताया कि भविष्य में भी यदि किसी स्तर पर ढिलाई सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कई बीएलओ व सुपरवाइजरों को नोटिस जारी कर इसकी प्रतिलिपि राज्य चुनाव आयोग को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसआईआर के तहत मतदाता सूची को अद्यतन किया जा रहा है। इस दौरान लंबे समय से मृत्यु के बाद भी वोटर लिस्ट में दर्ज नामों को चिह्नित कर हटाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में वर्षों पहले निधन हो चुके व्यक्तियों के नाम अभी भी सूची में दर्ज हैं जिससे मतदाता सूची की शुद्धता प्रभावित हो रही है।
एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से ऐसे सभी नामों का सत्यापन कर आवश्यक संशोधन किया जाएगा। बैठक में प्रोजनी प्रक्रिया को लेकर भी बीएलओ को विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। इसके तहत खून के रिश्तों में माता-पिता के बाद बेटे और बेटी के साथ पोता-पोती को मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है।
हालांकि, बहू का रिकॉर्ड उसके मायके से लेकर आना अनिवार्य होगा ताकि दोहरी प्रविष्टि या त्रुटि की आशंका न रहे। इस संबंध में सभी बीएलओ को दस्तावेजों की सही जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने कहा कि सभी बीएलओ और सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र में विजिट कर घर-घर जाकर सत्यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें