फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविरों का किया आयोजन

Sat, 02 May 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्रमिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शिविरों में अधिवक्ताओं ने उपस्थित श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे कि निशुल्क विधिक सहायता, श्रमिक कल्याण योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं व अन्य अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
श्रमिकों को बताया कि वे किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अधिवक्ताओं ने श्रमिकों को यह भी अवगत कराया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं निशुल्क न्याय उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें