फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में औसतन 20 एमएम बारिश, गोहाना में गिरे ओले

विज्ञापन
मॉडल टाउन क्षेत्र में भरे पानी से गुजरते वाहन। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लगातार तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिले में 24 घंटों के दौरान औसतन 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं गोहाना में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। लगातार जारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो तीन दिन से जारी बरसात से रबी सीजन की करीब 4567 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बरसात का सिलसिला जारी रहा। जिससे तापमान में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार देर रात तक और शनिवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं किसानों का कहना है कि बुधवार को बारिश के साथ कुछ जगह ओलावृष्टि हुई। गोहाना के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पर बालियां आ चुकी हैं। तीन दिन से जारी बारिश से खेतों में पानी भर गया है। अगर हवाएं व बारिश इसी प्रकार जारी रही तो उनकी फसल जमीन पर बिछ जाएगी, जिससे किसानों की छह माह की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से उनकी गेहूं, जौ, सरसों व चने की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
शहर में सड़कों पर भरा पानी
शुक्रवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से शहर के विभिन्न मार्गों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर के गीता भवन चौक, मामा भांजा चौक, कच्चे क्वार्टर मार्केट, शनि मंदिर अंडरब्रिज, ओल्ड डीसी रोड, बस स्टैंड, मुरथल रोड, बहालगढ़ रोड, वेक्सन कालोनी, कामी रोड, गीता भवन चौक, मॉडल टाउन क्षेत्र में बारिश के चलते जलभराव होने से वाहन चालकों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। कई मार्गों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

जिले में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के लगातार जारी रहने से गेहूं की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। जिले में करीब 4567 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी गेहूं, सरसों, जौ व चने की फसल प्रभावित हुई है। अगर बारिश लगातार जारी रहती है तो फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। - डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत

राई क्षेत्र में गेहूं की फसल में भरा पानी।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें