फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुपरवाइजर से बाइक छीनने का प्रयास, विरोध करने पर गोली मारी

Mon, 12 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में दो युवकों ने सुपरवाइजर की जांघ में गोली मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि युवकों ने सुपरवाइजर से बाइक छीनने की कोशिश की थी। घायल को दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भीमराव आंबेडकर अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव थनेड़ा फिलहाल गांव जांटी कलां निवासी अंकित ने बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं। वह शनिवार रात को फैक्टरी से छुट्टी के बाद गांव जाटी कलां जा रहे थे। जब वह निफ्टम चौक कुंडली के पास पहुंचे तो उनके भाई की कॉल आ गई। जिस पर वह बाइक को साइड में रोककर भाई से बात करने लगे। जब वह बातचीत कर मोबाइल को जेब में डालने लगे तो दो युवक आ गए। एक युवक ने उसके सामने पिस्तौल तान दी। वह उनसे बाइक की चाबी छीनने का प्रयास करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो एक आरोपी ने उनके पैर में जांच के पास गोली मार दी। गोली पैर के आरपार निकल गई। जिससे वह वहीं गिर गए। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर उनकी तरफ आए। उन्होंने घायल को दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। कुंडली थाना पुलिस ने उनके बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें