फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: राष्ट्रीय जूनियर खिलाड़ी पर हमले की जांच के लिए डीएसपी पहुंचे गांव, पंचायत में हंगामा

Thu, 08 Jul 2021 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव पहलादपुर-किडौली निवासी राष्ट्रीय जूनियर खिलाड़ी साक्षी ने गांव के ही पांच लोगों बिजेंद्र, राकेश, अशोक, आशीष व विकास पर केस दर्ज कराया था। उसने मारपीट करने व अंदरूनी अंगों पर चोट मारने की शिकायत दी थी।  
विज्ञापन
खिलाड़ी पर हमले की जांच। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव पहलादपुर-किडौली में राष्ट्रीय जूनियर खिलाड़ी पर हमला किए जाने के मामले में बुधवार को डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार जांच करने गांव में पहुंचे। उन्होंने घायल खिलाड़ी के बयान दर्ज किए, जिसके आधार पर अब पुलिस मामले में अन्य धाराएं जोड़ेगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। खिलाड़ी पर हुए हमले के मामले में गांव में आयोजित पंचायत में डीएसपी के न आने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया और 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की। केएमपी जाम की चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन


गांव पहलादपुर-किडौली निवासी राष्ट्रीय जूनियर खिलाड़ी साक्षी ने हमले का आरोप लगाते हुए गांव के ही पांच लोगों बिजेंद्र, राकेश, अशोक, आशीष व विकास पर केस दर्ज कराया था। उसने मारपीट करने व अंदरूनी अंगों पर चोट मारने की शिकायत दी थी। मामले में मंगलवार को खिलाड़ी को साथ लेकर काफी संख्या में ग्रामीण एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा से भी मिले थे। एसपी ने डीएसपी से जांच कराने का आश्वासन दिया था। 


एसपी के आदेश पर बुधवार को डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने गांव में पहुंचकर घायल खिलाड़ी साक्षी के बयान दर्ज किए, जिसके आधार पर ही उन्होंने आगामी कार्रवाई करने व कुछ अन्य धाराएं जोड़ने के साथ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद वह लौट गए। इस दौरान इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत आयोजित की जा रही थी। लोगों को उम्मीद थी कि डीएसपी पंचायत में भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


लेकिन डीएसपी के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण बिफर गए और नारेबाजी शुरू कर दी। वह साक्षी को इंसाफ दो के नारे लगाने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए केएमपी को जाम करने की बात कही। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि पहले पुलिस को कुछ समय दिया जाए। उन्होंने लोगों को बताया कि मामले में डीएसपी ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिस पर लोग शांत हो गए और 24 घंटे में कार्रवाई की बात कही। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

खिलाड़ी बोलीं - पहले भी उसके नाम से बनाई जा चुकी फर्जी फेसबुक आईडी
घायल खिलाड़ी साक्षी ने बुधवार को उसके साथ षड्यंत्र रचे जाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि कुछ दिन पहले उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी। जिसका पता लगने पर पुलिस व सीएम विंडो पर भी शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वह मेहनत कर इस मुकाम पर पहुंची हैं, लेकिन उसकी उपलब्धियों से कुछ लोग नाखुश हैं। वे उसकी छवि को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

खिलाड़ी पर हमला करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जूनियर खिलाड़ी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खरखौदा थाना प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि मामले में बुधवार रात को आरोपी अशोक, बिजेंद्र, आशीष व विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश करेगी।

घायल खिलाड़ी के दोबारा बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसकी मांग पर अन्य जरूरी धाराएं भी जोड़ी जाएंगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें