फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कराटे में तीन पदक जीत लौटे खिलाड़ी, अटेरना में ढोल-नगाड़ों से स्वागत

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव अटेरना में पहुंचे विजेता ​खिलाड़ियों का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। राज्य स्तरीय स्कूल कराटे स्पर्धा में तीन पदक जीतकर लौटे अटेरना और रसोई गांव के खिलाड़ियों का अटेरना में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। 55 किलो भार वर्ग में सक्षम ने प्रथम, 35 किलो भार वर्ग में तेजस ने द्वितीय और रसोई गांव की ध्वजा ने अंडर-7 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में 24 से 26 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल कराटे स्पर्धा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद अटेरना पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दीपक चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि गांव की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कोच लाजवंती, भोला, रोहित, सुंदर, काला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि अटेरना में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और पर्याप्त अवसर मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें