फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप में देश के 24 पहलवान लड़ेंगे, अकेले हरियाणा से 19

Fri, 05 May 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
दांव पेच आजमाते पहलवान।
विज्ञापन
हरियाणा को खिलाड़ियों की धरती ऐसे ही नहीं कही जाती है। हर खेल में यहां के खिलाड़ी अपना दम दिखाकर सबसे आगे रहते हैं। अब दिल्ली में होने वाली एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भी सबसे ज्यादा हरियाणवी के खिलाड़ी दम दिखाएंगे। इसमें देश के जिन 24 पहलवानों का चयन हुआ है, उनमें से अकेले 19 हरियाणा के हैं। यह सभी पहलवान ऐसे हैं जो पहले भी देश को मेडल दिला चुके हैं और एशियन चैंपियनशिप में इन पर देश की बड़ी उम्मीद टिकी है।
विज्ञापन

दिल्ली में 9-15 मई तक होने वाली एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए पहलवानों के चयन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि एशियन चैंपियनशिप में किस पहलवान को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इसके लिए हर भार वर्ग में 24 पहलवानों को चुना गया है, जिनमें 19 हरियाणा के रहने वाले हैं। जहां पुरुषों के फ्री स्टाइल में आठ पहलवानों में सात अकेले हरियाणा के रहने वाले हैं तो ग्रीको रोमन में आठ पहलवानों में छह हरियाणा से हैं। वहीं, हरियाणा की बेटियां भी पीछे नहीं हैं। जिन आठ महिला पहलवानों का चयन हुआ है, उनमें छह हरियाणा से रहने वाली हैं।
शादी के बाद उतरेंगे साक्षी-सत्यव्रत, चोट से उबरकर खेलेंगी विनेश
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक रियो के बाद पहली बार किसी बड़ी चैंपियनशिप में खेलने उतरेंगी। हाल में उनकी शादी भी हुई है और शादी की खुशी को दोगुना करने के लिए उनके पास मेडल जीतने का अच्छा मौका है। साक्षी के साथ ही उनके पति सत्यव्रत भी देश के लिए एशियन चैंपियनशिप में मेडल जीतने उतरेंगे। वहीं, ओलंपिक में चोट के कारण मेडल से चूकने वालीं पहलवान विनेश फौगाट भी काफी लंबे अंतराल बाद खेलेंगी। इस चैंपियनशिप में रितु फौगाट व बजरंग पूनिया भी देश के लिए दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

गीता-बबीता व योगेश्वर नहीं लेंगे हिस्सा
एशियन चैंपियनशिप में दंगल गर्ल्स गीता फौगाट व बबीता फौगाट ने पहले खेलने के लिए तैयारी की, लेकिन दोनों ने ट्रायल से पहले ही खेलने से इंकार कर दिया था। वहीं, ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त भी एशियन चैंपियनशिप में खेलने के लिए पहले ही इंकार कर चुके हैं और वह भी ट्रायल में शामिल नहीं हुए थे। इन तीनों पहलवानों की कमी जरूर चैंपियनशिप में खल सकती है।

एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल पूरा हो गया है। साक्षी व सत्यव्रत के ट्रायल के कारण पहलवानों की फाइनल लिस्ट जारी नहीं की जा रही थी। अब पहलवानों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। पहलवानों से उम्मीद है कि वे ज्यादा से ज्यादा पदक देश को दिलाएंगे।
विज्ञापन

-कुलदीप मलिक, चीफ कोच कुश्ती      
फ्री-स्टाइल
नाम    भारवर्ग    प्रदेश
संदीप तोमर    57 किलो    उत्तर प्रदेश
हरफूल    61 किलो    हरियाणा
बजरंग पूनिया    65 किलो    हरियाणा
विनोद    70 किलो    हरियाणा
जितेंद्र    74 किलो    हरियाणा
सोमबीर    86 किलो    हरियाणा
सत्यव्रत    97 किलो    हरियाणा
सुमित कुमार    125 किलो    हरियाणा

ग्रीको रोमन
ज्ञानेंद्र    59 किलो    हरियाणा
रविंद्र    66 किलो    हरियाणा
दीपक    71 किलो    हरियाणा
हरेंद्र    75 किलो    उत्तर प्रदेश
हरजीत    80 किलो    पंजाब
अनिल    85 किलो    हरियाणा
हरदीप    98 किलो    हरियाणा
नवीन    125 किलो    हरियाणा
महिला वर्ग
रितु फौगाट    48 किलो    हरियाणा
सीमा    53 किलो    हरियाणा
विनेश फौगाट    55 किलो    हरियाणा
साक्षी मलिक    58 किलो    हरियाणा
सरिता    60 किलो    हरियाणा
रितु मलिक    63 किलो    हरियाणा
दिव्या    69 किलो    दिल्ली
ज्योति    75 किलो    दिल्ली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें