फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समता चौकी के 2 एएसआई और 1 हवलदार लाइन हाजिर

Fri, 27 Jun 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो, सोनीपत/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पटवारी रवींद्र मलिक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में शहर थाने के अंतर्गत आने वाली शहर की समता चौकी के 2 एएसआई और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि गोहाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलबीर सिंह मलिक के पटवारी बेटे के साथ पुलिस ने उस समय मारपीट की जब उसने एक पुलिस वाले से जाम हटाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

घटना को गंभीरता से लेते हुए सोनीपत के एसपी अरुण सिंह ने पटवारी रवींद्र मलिक के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के मामले में एएसआई महेश कुमार, एएसआई सुरेश कुमार और सिपाही संजीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 343, 506 और 34 के तहत गोहाना शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है। अज्ञात पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने का उल्लेख है।
विज्ञापन


मामला मंगलवार रात को उस समय का है जब पटवारी रवींद्र महावीर चौक पर था तो उसने वहां खड़े पुलिस कर्मी को जाम खुलवाने के लिए कहा। जिसके बाद पटवारी रवींद्र की पुलिसवालों ने पिटाई कर दी। मारपीट में रवींद्र को गहरी चोटें आई थीं जिनके बाद रोहतक के पीजीआई में गोहाना के सरकारी अस्पताल से  रेफर कर दिया गया था, हालांकि बाद में वहां से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें