फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कथूरा गांव के अशोक ने वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, अमेरिका में लहराया परचम

Fri, 24 Jul 2026 10:55 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

यूनाइटेड स्टेट कराटे एलायंस की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अशोक कुमार ने ब्लैक बेल्ट काटा स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
अशोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत जिले के गोहाना के गांव कथूरा के कराटे खिलाड़ी अशोक कुमार ने अमेरिका के एरिजोना राज्य के फीनिक्स शहर में आयोजित वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। यूनाइटेड स्टेट कराटे एलायंस की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अशोक कुमार ने ब्लैक बेल्ट काटा स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


35 देशों के खिलाड़ियों ने लिया था भाग

प्रतियोगिता में अमेरिका समेत 35 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अशोक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच और इंटरनेशनल शोटोकान कराटे महासंघ के तकनीकी निदेशक शिव कुमार पांचाल और अपने परिवार को दिया है।

वर्ष 1998 से शुरू हुआ था अशोक का सफर

उन्होंने वर्ष 1998 में कराटे सीखना शुरू किया था और 2001 में ब्लैक बेल्ट हासिल की। वह खिलाड़ी के साथ-साथ कराटे प्रशिक्षक भी हैं। उन्होंने 34वें राष्ट्रीय खेलों में चंडीगढ़ कराटे टीम के कोच की भूमिका निभाई। इसके अलावा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और ढाका में हुई एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


पहले भी जीत चुके हैं कई पदक

अशोक कुमार इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित न्यूयॉर्क ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इसके अलावा तुर्की के इस्तांबुल में हुई नौवीं विश्व कराटे चैंपियनशिप और स्लोवेनिया ओपन में कांस्य पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें