फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: आशा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, दोपहर में पड़ाव किया समाप्त

Thu, 19 Oct 2023 03:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ आशा वर्कर्स यूनियन की बैठक चंडीगढ़ में होनी तय हुई। जिसकी चिठ्ठी सरकार ने यूनियन को रात को ही भेज दी थी। उन्होंने कहा कि यदि आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में आशा कार्यकर्ताओं ने वीरवार को सेक्टर-15 में विधायक मोहन लाल बड़ौली के आवास के बाहर 24 घंटे का पड़ाव समाप्त कर दिया। इससे पहले बुधवार देर शाम आशा कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। साथ ही उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।

विज्ञापन

 
यूनियन की जिला प्रधान अनीता ने कहा कि सरकार ने पांच वर्ष से उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। कोरोना महामारी के समय उन्होंने फ्रंटलाइन के रूप में काम किया। उसके बावजूद सरकार उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय उन्हें प्रताड़ित कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ आशा वर्कर्स यूनियन की बैठक चंडीगढ़ में होनी तय हुई। जिसकी चिठ्ठी सरकार ने यूनियन को रात को ही भेज दी थी। उन्होंने कहा कि यदि आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल जारी रहेगी। धरने की अध्यक्षता उप प्रधान सविता मलिक ने की। संचालन संयुक्त रूप से जिला सचिव पूनम व सह सचिव छवि ने किया। इस दौरान किसान सभा के नेता कॉमरेड श्रद्धानंद सोलंकी, जनवादी महिला समिति की नेता सिरजावती, अनीता चिटाना, पूनम भदाना मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें