फोटो : सोनीपत के गांव रायपुर अखाड़े के पहलवान आर्यन गौतम को सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में जीत हास
फोटो 23: सोनीपत के गांव रायपुर अखाड़े के पहलवान आर्यन गौतम को सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में जीत हासिल करने के बाद पदक पहनाते आयोजक। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव रायपुर अखाड़े के पहलवान आर्यन गौतम ने सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता श्रीकृष्ण योग धाम ट्रस्ट और भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में संपन्न हुई।
गांव रायपुर के रहने वाले आर्यन गौतम ने फ्री स्टाइल वर्ग के 86 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में दिल्ली के आशीष को 6-3 से हराया। इससे पहले विभिन्न मुकाबलों में राजस्थान, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के पहलवानों को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।
अब चाचा बलराज गौतम सहित पूरे परिवार और समस्त गांव रायपुर में खुशी का माहौल है। यह जीत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इसी स्वर्ण पदक के साथ अब उनका चयन अल्बेनिया में होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग सीरिज-2 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 25 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की जाएगी।