सोनीपत। कच्चे क्वार्टर से मंगलवार को दिल्ली कैंप के रहने वाले गौरव की बाइक चोरी हो गई। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। गौरव ने बताया कि वह कच्चे क्वार्टर में काम से आए थे। बाइक को गली में खड़ी कर बाजार चले गए। कुछ देर बाद लौटकर आए तो बाइक नहीं मिली। संवाद