फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यमुना मां के श्राप व प्रधानमंत्री की नीतियों के सामने फेल हुए अरविंद केजरीवाल

Sun, 09 Feb 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33 : सोनीपत के गोहाना में छोटूराम चौक पर दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं के सा - फोटो : मंदिर में क्षतिग्रस्त की गई मूर्ति।
विज्ञापन
गोहाना। पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली चुनाव पर कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी यमुना मां के श्राप व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के सामने फेल हो गए। अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2020 में कहा था कि यदि यमुना की सफाई सुनिश्चित न कर पाएं तो दिल्ली की जनता उन्हें वोट न करें। दिल्ली की जनता ने अपना वादा निभाया।
विज्ञापन

मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा शनिवार को छोटूराम चौक पर दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों पर भरोसा और अरविंद केजरीवाल की डर व भ्रम की राजनीति पर अपना जनादेश दिया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के विकास को 11 साल तक इसलिए रोकने का काम किया, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री को विकास का श्रेय न देना पड़े। अब डबल इंजन की सरकार दिल्ली में तेजी से विकास करेगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, राजेश भावड़, डाॅ. ओमप्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुमित कक्कड़, अरुण निनानिया, राजकुमार शर्मा, श्यामलाल आढ़ती, सत्यनारायण शर्मा व रमेश कश्यप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें