फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिंदी कविता में समता, हरियाणवी नृत्य में अरुण व भारती प्रथम

Sun, 09 Feb 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बड़ौता स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का समापन हो गया। मुख्यातिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय मोखरा के सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकुमार वर्मा पहुंचे। शनिवार को विद्यार्थियों की ओर से गीत, संगीत, हरियाणवी, पंजाबी, बॉलीवुड नृत्य और कविताएं प्रस्तुत की गई। हरियाणवी नृत्य के दौरान प्रतिभागियों ने सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पंजाबी नृत्य में रीतिका, हरियाणवी व हिंदी गीत में पंकज विजेता रहे। हिंदी कविता में समता, हरियाणवी नृत्य में अरुण, छात्राओं में भारती, हरियाणवी कविता में सुमित विजेता रहे। श्लोकोच्चारण में आशु ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि की ओर से सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। निर्णायक मंडल में डॉ. बिजेंद्र, जयप्रकाश, निकिता व डॉ. अनुराधा शामिल रहे। मंच संचालन बिजेंद्र दुग्गल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें