फोटो 16: एमटीपी किट बेचने के मामले में गिरफ्तार मेडिकल स्टोर का कारिंदा विक्की। स्रोत: स्वास्थ्
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गर्भपात की दवा बेचने के मामले में मेडिकल स्टोर के कारिंदे को गिरफ्तार किया है। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला का गर्भपात होने की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मेडिकल स्टोर के कारिंदे को पानीपत के समालखा से गिरफ्तार किया गया है। दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा।
सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना को सूचना मिली थी कि गर्भपात की दवा लेने पर गंभीर हालत में एक महिला को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस पर सिविल सर्जन ने डॉ. नितिन फलस्वाल, डॉ. दीपक कौशिक व डॉ. योगेश दहिया पर आधारित टीम का गठन किया।
टीम ने मामले की जांच की तो महिला ने बताया कि वह ढाई महीने की गर्भवती थी। उसे बच्चा नहीं चाहिए था। उनके पति ने रेलवे रोड समालखा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले विक्की से 500 रुपये में एमटीपी किट खरीदी थी। टीम ने यह सूचना पानीपत स्वास्थ्य विभाग को दी।
टीम में डॉ. अभय वत्स, डॉ. ललित कुंडू व पवन कुमार को शामिल कर कार्रवाई करते हुए एमटीपी किट बचेने वाले मेडिकल स्टोर के कारिंदे विक्की को पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आया कि विक्की को एमटीपी किट पानीपत के गांव खोजकीपुर निवासी राजेश उपलब्ध करवाता है। वह रेलवे रोड समालखा के निजी अस्पताल में ड्राइवर का काम करता है। टीम राजेश के घर पहुंची मगर वह नहीं मिला। इस पर समालखा थाना पुलिस ने विक्की, राजेश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।