फोटो : 11: सोनीपत के कबीरपुर स्थित शिरडी साई धाम श्री श्याम खाटू धाम में शिव आराधना करते मेयर र
सोनीपत। शिरडी साईं धाम श्रीश्याम खाटू धाम, कबीरपुर का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया। शनिवार सुबह साईं बाबा के 125 लीटर दूध के मंगल स्नान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। श्री शिरडी साईंधाम के संस्थापक अर्चना अमिताभ राठौर ने बताया कि विराट साईं भजन दरबार सांय 6 बजे छप्पन भोग आरती से आरंभ हुआ। जिसमें साईं बाबा का गुणगान कव्वाल हमसर हयात निजामी ब्रदर्स की ओर से किया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव स्नान, भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग, माखन व केक काट कर मनाया गया। इस दौरान विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, ललित बत्रा, कांग्रेस सोनीपत के जिला अध्यक्ष कमल दीवान, यश राठौर भी मौजूद रहे।