खरखौदा। थाना कला मार्ग स्थित एक मकान में किरायेदार की छत से धक्का देकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से गांव जैनपुर टिकौला फिलहाल थाना कलां रोड खरखौदा का रहने वाला दीपक है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
गढ़ी ब्राह्माण फिलहाल खरखौदा थाना कलां मार्ग निवासी रेनू ने 29 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह और उसका पति जब खाना खा रहे थे तो पड़ोसी दीपक उनके घर आ गया और उसके पति से कहासुनी की थी। इस दौरान दीपक ने छत पर जाकर पहले उसके पति धीरज को ईंट मारकर घायल कर दिया और जब उसका पति ऊपर जाकर दीपक से बात करने लगा तो आरोपी ने उसके पति को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।