सीआईए स्टाफ ने कुंडली स्थित माखन भोग होटल के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस के वांछित आरोपी को अवैध हथियार समेत काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव कनियान का रहने वाला अमित है। वह बागपत के गांव सूप में हुई हत्या के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर उप्र पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि उसके खिलाफ बागपत के रमाला थाने में हत्या का मामला दर्ज है। जिसमें उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गोली लगने से एक पक्ष से गांव सूप निवासी मोहकम (55), सुधीर और राजू और दूसरे पक्ष का भगत सिंह घायल हो गया था। मोहकम की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई थी। जिसके बाद से अमित फरार था। उस पर गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
पूछने पर पता चला आरोपी पर 25 हजार का इनाम है
युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से पता लगा कि वह उत्तर प्रदेश के गांव सूप में हुई हत्या के मामले में वांछित है। उस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। संदीप, जांच अधिकारी सीआईए सोनीपत।