गांव बागडू में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की एक दिन पहले जहर खाने से मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था।
गांव बांगडू की रहने वाली पायल को जहर खाने के चलते अस्पताल में लाया गया था, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में यूपी के जिला बागपत के गांव खजरवाला माजरा निवासी श्रवण कुमार ने अपनी बहन पायल की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। श्रवण ने बताया था कि उसकी बहन पायल की शादी वर्ष 2015 में बागड़ू गांव के भूपेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन को दो बेटियां हुई। उसका पति अक्सर उसे तंग रखता था। अब उसे बहन के जहर खाने की सूचना मिली थी। यहां पहुंचने पर उसकी मौत का पता लगा। उसने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में एसआई कृष्ण की टीम कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।