फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही और एसपीओ की हत्या में आरोपी युवतियां गिरफ्तार

विज्ञापन
सिपाही व एसपीओ की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी युवती पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना। गांव बुटाना के पास गश्त के दौरान सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान की हत्या के मामले में जांच के बाद बरोदा थाना पुलिस ने गांव बुटाना की दो युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। युवतियों का सामान्य अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया। जहां उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। घटना के दौरान युवतियों ने भी पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की थी। वहीं एक आरोपी युवती पुलिस कर्मी का मोबाइल भी उठा ले गई थी। उधर, पुलिस मामले में फरार चल रहे आरोपी नीरज व विकास की गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात को बुटाना चौकी में नियुक्त सिपाही रवींद्र व एसपीओ कप्तान सिंह रात को गश्त पर थे। जब वह जींद रोड स्थित गांव बुटाना में ही बंद पड़े हरियाली बाजार सेंटर के सामने पहुंचे थे तो एक कार खड़ी मिली थी। वहां कुछ युवक शराब पी रहे थे और दो युवतियां भी मौजूद थीं। पुलिस कर्मियों ने कोरोना अनलॉक में रात्रि कर्फ्यू के चलते उन्हें चौकी ले जाने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया गया था। पुलिसकर्मियों की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। मंगलवार सुबह घटना का पता लगते ही पुलिस ने वारदात में शामिल गांव जींद निवासी अमित को मुठभेड़ में मार गिराया था जबकि संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में विकास व नीरज फरार हैं। संदीप के गिरफ्तार होते ही पता चल गया था कि वारदात के समय दो युवतियां भी मौजूद थीं। पुलिस ने शुक्रवार को गांव बुटाना निवासी सुशीला व आशा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया और दो दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की रात को आशा सिपाही का मोबाइल भी उठा ले गई थी। वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों युवतियों का उनके घर के पास छोड़ा था और बाद में पानीपत व वहां से जींद गए थे। पुलिस फरार आरोपी विकास व नीरज की तलाश को लगातार दबिश दे रही है।
युवतियों ने पुलिस कर्मियों से की थी हाथापाई
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना की रात को आरोपी गाड़ी के अंदर व बाहर मौजूद थे। आरोपी शराब के नशे में थे। इस दौरान पुलिस के आने के बाद जब आरोपियों से झड़प हुई तो दोनों पड़ोसी युवतियों ने भी पुलिस कर्मियों से हाथापाई की थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

-----
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना के दिन दो युवतियों ने आरोपियों का साथ दिया था। उन्होंने पुलिस कर्मियों से हाथापाई की थी। वारदात के दौरान आरोपी शराब पी रहे थे। पुलिस ने दोनों युवतियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें