फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीरंदाजी चैंपियनशिप...अंडर-14 इंडियन राउंड में झज्जर का गौरव अव्वल

विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल में आयोजित सीबीएसई नार्थ जोन-2 तीरंदाजी चैंपियनशिप
विज्ञापन
सोनीपत। सीबीएसई के तत्वावधान में निजी स्कूल में पांच दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 तीरंदाजी चैंपियनशिप का समापन हुआ। अंडर-14 इंडियन राउंड के एकल मुकाबले में झज्जर का गौरव पहले स्थान पर रहा। शुक्रवार को अंतिम दिन भी हरियाणा के धनुर्धरों ने अपना दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन

वहीं अंडर-14 आयु वर्ग इंडियन राउंड के एकल, टीम व मिक्स्ड मुकाबलों में पंजाब के बरनाला, मानसा, अबोहर व मुक्तसर से पहुंचे प्रतिभागियों ने भी हरियाणा के तीरंदाजों को कड़ी चुनौती दी।
इस चैंपियनशिप में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख व जम्मू कश्मीर से करीब दो हजार तीरंदाज पहुंचे थे। समापन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन डाॅ. नवीन नैन भालसी, लोक गायक बिंदर दनौदा, रेसलिंग फेडरेशन से देवेंद्र शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिहाग, अधिवक्ता वीरेंद्र दूहन व राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवेश सांगवान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

तीरंदाजी चैंपियनशिप में चमके गौरव, रूपेंद्र, शुभम व पल्लवी : चैंपियनशिप के अंतिम दिन लड़कों के अंडर-14 इंडियन राउंड के एकल मुकाबले में बाल भारती पब्लिक स्कूल, झज्जर के गौरव कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पंजाब के ग्रीनलैंड स्कूल, मानसा के रूपेंद्र ने द्वितीय व डीएवी पब्लिक स्कूल नरवाना, जींद के शुभम ने तृतीय स्थान पाया।
लड़कियों के एकल मुकाबले में मुक्तसर, पंजाब की बख्शीश कौर ने पहला, जींद की यशस्वी ने दूसरा व मुक्तसर, पंजाब की शानवीर कौर ने तीसरा स्थान पाया। लड़कों के अंडर-14 इंडियन राउंड के टीम मुकाबले में स्काईपाथ स्कूल जींद की टीम पहले, ग्रीनलैंड डे बोर्डिंग स्कूल बरेटा, मानसा की टीम दूसरे व बाल भारती पब्लिक स्कूल, झज्जर की टीम तीसरे पर रही। लड़कियों के टीम मुकाबले में भाई मस्तान सिंह पब्लिक स्कूल मुक्तसर, पंजाब की टीम ने पहला, शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल, सिरसा की टीम ने दूसरा और वाईएस पब्लिक स्कूल बरनाला, पंजाब की टीम ने तीसरा स्थान पाया।
मिक्स्ड मुकाबले में ग्रीनलैंड डे बोर्डिंग स्कूल बरेटा, मानसा की टीम ने प्रथम, सुप्रीम सीनियर सेकंडरी स्कूल जींद की टीम ने द्वितीय व डीएवी पब्लिक स्कूल टोहाना की टीम ने तृतीय स्थान पाया।
अंडर-17 लड़कियों की इंडियन राउंड के व्यक्तिगत मुकाबले में जींद की पल्लवी ने प्रथम, हिसार की नैनीता ने द्वितीय और बरेटा, मानसा की सीयल जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। टीम मुकाबले में ग्रीनलैंड डे बोर्डिंग स्कूल बरेटा, मानसा की टीम पहले पर रही।
रेवाड़ी की टीम ने दूसरा व लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के अंडर- 19 इंडियन राउंड के टीम मुकाबले में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल उचाना कलां जींद की टीम ने पहला, भारतीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नांगल, रेवाड़ी की टीम ने दूसरा और चरखी दादरी की टीम ने तीसरा स्थान पाया।
लड़कियों की अंडर-19 इंडियन राउंड के टीम मुकाबले में शाह सतनाम कन्या स्कूल सिरसा की टीम पहले, एचएम स्कूल, गुरुग्राम की टीम दूसरे व ग्लोबल पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें